फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया खनन का विरोध, पुलिस से हाथापाई

Thu, 18 Jan 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा चौकी पर पुलिस से उलझते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खनन के लिए निवाड़ा चौकी के पास रास्ता बनाने पहुंचे ठेकेदार के लोगों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ठेकेदार के लोगों ने किसानों को जान से मारने की धमकी दी। किसानों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस और किसानों के बीच भी हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों ने कहा कि खनन के लिए वह अपने खेत से रास्ता नहीं देंगे।
विज्ञापन


रेत खनन के लिए खादर में पट्टे स्वीकृत किए गए। निवाड़ा के पास एक ठेकेदार पक्ष के कुछ लोग खादर में रास्ता बनाने पहुंच गए। यहां पर ईंटे मंगा ली गई। इस बीच किसानों को भनक लगी।

निवाड़ा के किसान मौके पर पहुंच गए और रास्ता ब नाने का विरोध किया। किसानों का कहना था कि वह अपने खेतों से रास्ता नहीं देंगे, जबकि ठेकेदार के पक्ष में आए गांव के ही कुछ लोगों का कहना था कि सरकारी जमीन से रास्ता बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस पर हंगामा खड़ा हो गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। हंगामे के बाद ठेकेदार पक्ष के लोग मौके से चले गए। इसके बाद किसान निवाड़ा पुलिस चौकी पर शिकायत करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस से हाथापाई की तक की नौबत आ गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया गया। किसानों का कहना था कि पुलिसकर्मी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी समस्या सुनने की बजाय ठेकेदार के लोगों के पक्ष में बोली रही थी। 
महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपने खेत से रास्ता नहीं देंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

कैसे चल पाएंगे हमारे घर
बागपत। निवाड़ा गांव के किसान उस्मान, अमरदीन, महबूब और इंद्रपाल का कहना है कि अगर उनकी जमीन से रास्ता गया तो उनकी फसल उजड़ जाएगी। मेहनत से उगाई गई फसल से उनके घर चलते हैं। उनके घर कैसे चलेंगे। पुलिस के सामने भी वह अपना यही दुखड़ा रोने के लिए गए थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।

कागज मांगे तो मिली धमकी
बागपत। जिस जगह खनन के लिए रास्ता बनाया जा रहा है, वह निवाड़ा चौकी के पास ही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने ठेकेदार के लोगों से स्वीकृति के कागज तक दिखाने की बात कही, तो उन्हांेने कागज नहीं दिखाए, उल्टे उनसे अभद्रता करने पर उतारु हो गए। आरोप है कि ठेकेदार के लोगों ने उन्हें सिर्फ धमकी भी दी।
खनन को लेकर पहले भी हो चुके झगड़े

बागपत। खनन को लेकर जिले में कई बार झगड़े हो चुुके हैं। निनाना के निकट पिछले दिनों खनन के लिए रास्ते की अनुमति दी गई थी। हरियाणा के ठेकेदारों का विरोध किया गया। यही नहीं दो युवकों के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया था। खनन को लेकर हंगामे का यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें