फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के चलते रेल के सामने कूदकर की जीवनलीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। डेलना निवासी मनोज कुमार का शव कुंजा रेलवे फाटक पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक ओर जहां परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्ज के चलते मामले को आत्महत्या से जुड़ा मानकर चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को डेलना निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार बाइक से किसी काम के लिए निकला था। जिसके बाद दोपहर को उसका शव कुंजा गांव के रेलवे फाटक पर पड़ा मिला। शव के रेलवे फाटक पर पड़ा होने की सूचना पर परिजनों में पैरों तले से जमीन खिसक गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर झबरेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की, तो मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें मनोज कुमार ने कहा है कि कुछ लोग कर्ज के चलते उस पर दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। सूचना पाकर सीओ परीक्षित कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन मामले में कुछ भी कहने बचते रहे। पुलिस को घटना के बाद मौके से मृतक की बाइक भी बरामद नहीं हुई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मनोज पर काफी कर्ज था। बुधवार की सुबह मृतक के घर पर पंचायत भी हुई थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। इसके साथ ही मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें