फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में ट्रैक्टर की हत्थी मारकर किसान की हत्या 

Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के किशनपुर बराल में रमाला चीनी मिल में पहले गन्ना तौलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक किसान ने दूसरे के सिर में ट्रैक्टर स्टार्टर करने की हत्थी मार दी। गंभीर हालत में घायल को बड़ौत के नर्सिंग होम में ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की लाश को ग्रामीण दोबारा से चीनी मिल में ले गए और घटनास्थल पर रख दिया। किसानों ने हंगामा किया। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर का रहने वाले नितिन (21) पुत्र अशोक शनिवार की रात में दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर स्थित रमाला चीनी मिल में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तौलने गया था। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में करीब सवा दस बजे जैसे ही नितिन की ट्रॉली तौल केंद्र के निकट पहुंची तो दूसरे किसान ने उसके सामने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एकाएक दूसरे किसान ने नितिन के सिर में ट्रैक्टर स्टार्टर करने की हत्थी निकाल कर मार दी। इस हमले में नितिन गंभीर घायल हो गया। 
मौके पर मौजूद किसान उसे लेकर बड़ौत के एक नर्सिंग होम में पहुंचे, वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किसान दोबारा से शव को बड़ौत से रमाला मिल पर लेकर पहुंच गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। हत्या की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस और मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक मौके पर सैकड़ों लोग जमा रहे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय ने कहा मिल में गन्ना तौलने के विवाद में युवक की हत्या की गई है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुझ गया घर का इकलौता चिराग
किशनपुर बराल। नितिन अपने पिता की इकलौती संतान है। हत्या से उसके घर मातम छा गया है। सैकड़ों ग्रामीण ककड़ीपुर स्थित उसके आवास पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

पहले गिरफ्तारी, फिर उठने देंगे लाश 
किशनपुर बराल। गन्ना पहले तौलने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी खूनी खेल में बदल गई। नितिन की मौत के बाद चीनी मिल में गन्ना तौलने आए किसानों में आक्रोश फैल गया। लाश को बड़ौत से वापस चीनी मिल लाया गया। यहां किसानों ने हमलावरा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उधर, हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

शनिवार रात ककड़ीपुर का नितिन कई घंटे से गन्ना तौलने के लिए कतार में खड़ा था। इंतजार के बाद उसका नंबर लगा तो इस बीच दूसरे किसान ने अपना ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। इस बात को लेकर हुई कहासुनी खूनी हो गई। इससे पहले आसपास के किसान और मिलकर्मी कुछ समझ पाते नितिन के सिर में ट्रैक्टर की हत्थी लगी और वह मौके पर ही गिर गया। नितिन की हालत बिगड़ती देख हमलावर किसान मौके पर ही अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बड़ौत में मृत घोषित किए जाने के बाद किसान नितिन की लाश को चीनी मिल में ले आए और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि हमलावर को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। देर रात तक मौके पर सैकड़ौं लोग जमा थे। किसानों ने पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। पुलिस अधिकारी किसानों की मान-मनौव्वल में लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें