फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर पशु एंट्री के विवाद में व्यापारियों पर पथराव, दो घायल

Tue, 04 Oct 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर पशुओं की एंट्री के विवाद में पशु व्यापारियों का पीछा कर पथराव कर दिया गया। इसमें व्यापारी घायल हो गए। पुलिस ने उनका इलाज कराया।
विज्ञापन


 दिल्ली के नजफगढ़ निवासी नौशाद और इस्लाम पशु व्यापारी हैं। वे दोनों रविवार की रात में कैटर में पशुओं को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। यूपी-हरियाणा सीमा पर पहुंचते ही पशुओं की एंट्री कराने वाले लोगों ने कैटर को रुकवा लिया। व्यापारियों के मुताबिक एंट्री करने वाले ने प्रति पशु 70 रुपये मांगे। जबकि वे 60 रुपये दे रहे थे।

इसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। वे कैटर को लेकर चल दिए। तभी बाइक पर सवार होकर गौरीपुर मोड़ पर आए एंट्री करने वाले युवकों ने कैटर पर पथराव कर दिया। इसमें वे दोनों घायल हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। निवाड़ा चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा इस मामले में एंट्री करने वाले लोगों और पशु व्यापारियों में समझौता हो गया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें