गाधी गांव के युवक सतीश की हत्या के केस का खुलासा नहीं होने के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। लोगों ने कहा है कि सतीश के परिजनों को ही पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने बसपा विधायक लोकेश दीक्षित की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए है।
केस के खुलासे के लिए सर्वजन समता पार्टी के पदाधिकारी और अन्य काफी लोग गुरुवार से कलक्ट्रेट पर धरनास्थल पर बैठे हुए है। उनका कहना है कि जब तक केस का खुलासा नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा। उनका आरोप है कि बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित, इसी गांव के रहने वाले है।
वे इस केस से दूरी बनाए हुए है। उन्होंने विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए है। जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओं की लोगों ने निंदा की। कश्यप निषाद आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, बिजेंद्र कश्यप के साथ धरनास्थल पर पहुंचे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि केस का सहीं खुलासा नहीं हुआ तो प्रजापति समाज धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कुमार, बाबूराम प्रजापति, रणधीर सिंह, रणवीर, सुभाष कश्यप, मांगेराम, मलूक चंद कश्यप, रामपाल कश्यप, ओमपाल कश्यप रहे।