बागेश्वर मंदिर के पास स्थित एक प्लाट में अनार के पेड़ पर टोना-टोटका करते दो कश्मीरी छात्रों और मदरसे के इमाम को लोगों ने पकड़ा और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से बचाया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम प्लाट में खड़े अनार के पेड़ पर दो युवक टोना-टोटका कर रहे थे। मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
जानकारी करने पर आरोपियों ने बताया वह जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जनपद के गांव हरमुल्ला और चंडी गांव के हैं और बागपत के एक मदरसे में पढ़ते हैं। उनका एक मोबाइल चोरी हो गया था।
मदरसे के इमाम ने बताया था कि पेड़ पर ताबीज बांधने से मोबाइल मिल जाएगा। घटना का पता चलते ही वहां इमाम भी पहुंच गए। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को कोतवाली से गई।
उनसे पूछताछ चल रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि छात्र पेड़ पर ताबिज बांध रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर कोई तनाव नहीं है।