फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत समेत तीन घरों में डाका  

Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शेखपुरा गांव में डकैती की जानकारी लेते एएसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बिनौली के शेखपुरा गांव में मंगलवार की रात पूर्व प्रधान समेत तीन घरों में 10 से अधिक नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ व डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में छानबीन की। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात बदमाशों ने शेखपुरा गांव के पूर्व प्रधान कर्म अली पुत्र नूरअली के मकान पर धावा बोला। उनके बरामदे में उनका दामाद गुल्लू सोया हुआ था। बदमाशों ने पहले उसे उठाया और प्रधान के बारे में पूछा और उससे 10 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में उसका लड़का सोनी सोया हुआ था। बदमाशों ने उसे भी उठाया। उससे कहा कि अपने पिता कर्म अली और परिवार के सदस्यों को उठाओ। हालांकि पूर्व प्रधान ने किवाड़ नहीं खोला और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी नबी हैदर पुत्र बुंदू आया तो बदमाशों ने उसे भी बैठा लिया। इसके बाद एक और पड़ोसी अजबदीन पुत्र लाला को बदमाशों ने बैठा लिया। बदमाशों ने कर्म अली को धमकी दी कि यदि किवाड़ नहीं खोले तो वे सभी को जान से मार देंगे। इस धमकी से दहशत में आए पूर्व प्रधान ने किवाड़ खोल दिए। बदमाशों ने उसे भी घेरे में ले लिया। बदमाशों ने यहां से 10 हजार की नकदी, मोबाइल व सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान लूट ले गए। 
  इसके बाद बदमाश नबी हैदर व अजबदीन को अपने साथ लेकर गए। नबी हैदर के मकान में घुसे बदमाशों ने 40 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए व उसके परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद अजबदीन को लेकर बदमाश उनके घर पहुंचे। परिजनों को भयभीत कर पांच हजार की नगदी, सोने के जेवरात कीमती सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडे, बिनौली थाना पुलिस व डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। हालांकि बदमाश हाथ नहीं लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें