फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा नहीं होने पर बहू को जिंदा जलाया

Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा पैदा नहीं होने पर महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया। महिला की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया गया है। मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरी मामले की छानबीन के बाद ही हत्या कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के गांधी रोड निवासी मुकेश जैन ने बताया कि  उनकी बेटी लवी जैन (28 ) की शादी वर्ष 2007 में पीयूष जैन के साथ हुई थी। आरोप है कि  शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बेटी से दहेज के रूप में पैसे की मांग करने लगे। इनकार करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

उसके दो बेटी छह माह की मिष्टी व डेढ़ वर्ष की अवनी है। उसको बेटा नहीं होने पर ससुराल वाले उससे और खफा रहने लगे। इसको लेकर ससुराल वाले उसे ताने देते थे। आरोप है कि सोमवार को आरोपी ससुरालियों ने लवी के शरीर के ऊपर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत होने पर आरोपियों ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता मुकेश जैन ने पीयूष जैन, सास उषा जैन व ससुर  बिजेंद्र जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति पीयूष व ससुर बिजेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

प्रेम के चलते हुई थी शादी
शादी के पहले लवी व पीयूष जैन में प्रेम प्रसंग काफी समय से चला था। इसी के चलते दोनों ने अपने परिजनों से कहा कि यदि उनकी शादी नहीं हुई तो जान देंगे। दोनों की जिद को देखते हुए परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें