फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित परिवार को मिली धमकियां  

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत एसपी से शिकायत करने जाते सिसाना के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी में हमला करने का मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि हमलावर और उनके परिजन लगातार केस में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर गांव से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इससे वे काफी भयभीत हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


 सिसाना गांव में युवक संदीप की सोमवार को शादी थी। रात को घुड़चढ़ी में परिवार के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गालीगलोज की। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। इस मामले में छह आरोपी अमित, राहुल, सुशील, राहुल, काला और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौता करने का दबाव बना रहे है। मना करने पर गांव से निकालने और भुगत लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से शिकायत की। इस मौके पर महिला बाला, कमलेश, सुखबीरी, शेखर, वीरपाल सुरेशपाल मौजूद रहे। एसपी अजय शंकर राय ने बागपत कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ढाबा कर्मी पर हमला 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसने ढाबा मालिक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।  नौरोजपुर गुर्जर निवासी युवक उमेश कुमार का कहना है कि वह ढाबे पर काम करता था। उसने काम करने के ढाबा मालिक से रुपये मांगे, तो आरोपी ने रुपये देने के बजाए उसके साथ बदसलूकी की। वह बुधवार रात करीब आठ बजे ढाबे से घर जा रहा था। रास्ते में ढाबा मलिक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उनका अस्पताल में उपचार कराया। उसने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार से मारपीट 
बागपत। पुराना कस्बा निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि कस्बे के कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में दो दिन पूर्व उन पर हमला कर दिया। उसकी लड़कियों के साथ अभद्रता की। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें