फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील में उलझे दलित और जाट परिवार

Tue, 08 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरौद प्रकरण के मामले में समझौते के लिए खेकड़ा तहसील में दोनों पक्ष बुलाए गए। वहां पर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। दलित परिवार ने जाट समुदाय के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 सांकरौद खाप पंचायत का मामला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उनका प्रयास है कि इस मामले में किसी तरह समझौता हो जाए। जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि इस मामले में किसी तरह समझौता हो। जिम्मेदार लोगों के प्रयास से दलित युवक और जाट युवती पक्ष खेकड़ा तहसील में पहुंचे।

इस दौरान वहां पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और आसपास के काफी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। दलित धर्मपाल ने सांकरौद गांव के वेदपाल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जबकि समाज सेवी वेदपाल का कहना है कि उसने किसी को धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बसपा विधायक लोकेश दीक्षित का कहना है कि खेकड़ा तहसील में दोनो पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया था। लेकिन समझौता नहीं हो पाया है।

 खेकड़ा एसडीएम नरेंद्र सिंह का कहना है कि तहसील में कोई मीटिंग नही हुई है। तहसीलदार वेद सिंह चौहान ने भी मीटिंग होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें