छपरौली। क्षेत्र के एक गांव से खेत में मिर्च तोड़ने गई किशोरी का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह पास ही नलकूप पर पानी पीने गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष की तहरीर में बताया उनकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के पास एक किसान के खेत पर मिर्च तोड़ने गई थी। उसके साथ उसके माता पिता के साथ अन्य लड़कियां भी थी जो मिर्च तोड़ रही थी। थोड़ी देर बाद उनकी पुत्री ने कहा उसे प्यास लगी है तो वह पास के नलकूप पर पानी पीने चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो उनके माता पिता ने उसे नलकूप पर जाकर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने जाकर आसपास के क्षेत्र के सघन जांच की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।