फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल का बिल मांगा तो भाजपा नेता ने संचालक पर तानी रायफल

Thu, 13 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित एक होटल का बिल नहीं भरने पर संचालक और एक भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता ने संचालक के ऊपर रायफर तान दी और समर्थकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह नेता को को काबू में किया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नेता व उसके समर्थकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मधुबन कालोनी निवासी दीपक का गढ़ रोड पर एक होटल है। जिसमें रेस्टोरेंट व कमरे बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से बुलंदशहर का एक भाजपा नेता किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। उस पर किराए के लगभग एक लाख 10 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन


 होटल संचालक दीपक ने जब उससे बिल के रुपये मांगे तो वह आनकानी करने लगा। मंगलवार रात एक बार फिर रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। नेता ने होटल मालिक पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर रायफल तान दी।

हंगामा बढ़ा तो वहां आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों ने भाजपा नेता को जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस भाजपा नेता को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि रायफल का लाइसेंस नेता के किसी परिचित के नाम है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। वहीं, सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वहीं, बुलंदशहर के भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि नेता अनूपशहर क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें