फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोर्ट ने आरोपी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पत्नी और तीन बच्चों को उतारा था मौत के घाट

Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

  • कोर्ट ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
  • आरोपी ने की थी अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या 
  • आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया था अपना जुर्म
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। किरठल गांव में वर्ष 2015 में आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी थी। जिला जज महेश कुमार शर्मा की कोर्ट ने आलमगीर को पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का दोषी माना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में खौफनाक वारदात: कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी ने मारी गोली, मौत, थाने में जमकर हंगामा

बताया गया कि आलमगीर ट्रक चलाता था। उसे शक था कि उसके पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। तीनों बच्चे भी उसके नहीं हैं। गांव में कुछ लोग यह बात कहकर उसे चिढ़ाते भी थे। जिस पर उसने पत्नी और तीनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हथौड़े से वार करके और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह पुलिस को भी गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें