दोघट । सूजती और भगवानपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पहले मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों ने 18 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
दोघट थाना क्षेत्र के सूजती में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बात दोनों ओर से लाठी डंडे और तलवार चलने लगी। गांव में रोहताश उसके लड़के गुलाब, नीरज, बेटी बेबी और पत्नी जगबीरी घायल हो गई। रोहताश ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
उधर, नांगल भगवानपुर गांव में अंग्रेज और प्रदीप पक्ष के बीच खेत जाते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के अंग्रेज, शिमला और लोकेंद्र जबकि दूसरे पक्ष के बिल्लू विकास और प्रदीप घायल हो गए। पीड़ितों ने एक दूसरे पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा है। वहीं, दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।