फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में चोरी कर लगा दी घर में आग

Mon, 27 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।  बामनौली गांव में शनिवार की रात में बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान चुराया। आरोप है  चोरी करने के बाद घर में आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


परिजनों के शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने तहरीर दी। बामनौली गांव में शनिवार की रात में बदमाश ब्रजपाल पुत्र कबूल के घर में घुसकर करीब चार हजार रुपये की नगदी, 10 चांदी के सिक्के, 20 हजार रुपये के कीमती कपड़े चुराकर ले गए। 

इतना ही नहीं चोरी के बाद घर में आग लगाकर परिवार को ही जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे घर में रखा फर्नीचर जैसे कुर्सी मेज, कपड़े,  उपले आदि सामान जल गया। परिजनों की नींद खुली तो चारों तरफ आग फैली हुई थी। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया और कमरे में बंद परिवार को सकुशल बाहर निकाला। 
विज्ञापन


घर में सो रही ब्रजपाल की लड़की लाली ने बताया उसका भाई पिंटू अपनी पत्नी को लेकर बड़ौत के एक नर्सिंग होम गया था। इनके साथ मां अस्पताल में थी। घर में  वह, उसके बच्चे और उसके पिता ही थे। कमरे में आग को देखकर सांस अटक गई थी। गांव में पहुंची दोघट पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी। इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें