बड़ौत। मंगलवार को छपरौली रोड पर शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था और शराब कंपनी के सर्किल इंचार्ज की पिटाई की थी। इस मामले में सर्किल इंचार्ज की तहरीर पर आठ-दस पुरुष और महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को हाईवे से शराब के ठेके हटाने के बाद शराब कंपनी ने छपरौली रोड पर शराब का ठेका खोला था। मंगलवार को वहां की महिलाओं और पुरुषों ने ठेका बंद कराने को लेकर जमकर हंगामा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था और वहां पहुंचे सर्किल इंचार्ज राजवीर को दौड़ाकर पीटा था। राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने आठ-दस महिला और पुरुषों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मारपीट करने वालों की जांच शुरू कर दी।