फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र में चालक को बंधक बना सरिया लदा कैंटर लूटा

Mon, 28 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट ।  बिजरौल-बामनौली गांव के बीच बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर सरिया से भरा कैंटर लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की तो बदमाश कैंटर को सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस कैंटर चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


बहलना जनपद मुजफ्फरनगर निवासी चालक सतीश रविवार को सर्वोत्तम फैक्ट्री से कैंटर में सरिया लेकर बड़ौत के लिए चला था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली और बिजरौल गांव के बीच पहुंचा तो चार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने कैंटर रुकवा लिया। बदमाशों ने कैंटर चालक को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और एक बदमाश कैंटर को लेकर चल दिया। थोड़ी दूर जाने पर बदमाशों ने चालक को बांधकर एक खेत में डाल दिया और सरियों से भरा कैंटर लेकर भाग गए। चालक ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर फैक्ट्री मालिक को फोन पर वारदात की सूचना दी। 

फैक्ट्री मालिक ने दोघट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की तो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर बदमाश थोड़ी ही दूरी पर सरियों से भरा कैंटर छोड़कर भाग निकले। कैंटर में 12 टन सरिया भरा हुआ था। इसमें से तीन टन सरिया कम मिला है। पुलिस को कैंटर चालक पैदल ही रास्ते में आता मिला। पुलिस चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। अभी तक फैक्ट्री मालिक ने थाने में तहरीर नहीं दी। 
विज्ञापन


एसओ दोघट सुरेंद्र नाथ ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि गाड़ी में जीपीआरएस लगा है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार चालक शनिवार शाम आठ बजे गाड़ी लेकर चला था, लेकिन जीपीआरएस के अनुसार लोकेशन रात्रि में मुजफ्फरनगर की ही है। रविवार सुबह तीन बजे वहां से गाड़ी चली। साढ़े चार बजे के आसपास की वारदात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें