फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने वृद्घ को पटक-पटक कर मार डाला

Fri, 11 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बिनौली क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार की शाम सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ एक घेर में घुस गया। उसे खदेड़ने पर बेकाबू सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला। खून से सने वृद्ध के शव को देखकर एक वृद्धा की भी सदमे से मौत हो गई। बमुश्किल लोगों ने सांड़ को वहां से खदेड़ा। गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार की शाम धनौरा सिल्वर नगर गांव में सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ गांव के पीतम (85) पुत्र हरनारायण के घेर में जा घुसा। घेर में बैठे हुक्का पी रहे पीतम ने सांड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर बेकाबू हुए उत्पाती साड़ ने पीतम को सिंग से उठाकर पटक  दिया।

वृद्ध के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रही एक वृद्ध महिला शीला  (75) घेर में बचाने उसे पहुंची। वृद्धा ने देखा कि पीतम की मौत हो गई है। वृद्ध के खून से सने शव को देख उसकी भी सदमे से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बमुश्किल लोगों ने लाठी-डंडे लेकर सांड़ को वहां से खदेड़ा। गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। मृतक महिला के पति परमानंद को घटना का पता चलने पर उनकी हालत खराब हो गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें