फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में ट्रक ने खच्चर बुग्गी में टक्कर मारी, एक मरा, दूसरा घायल, चालक ट्रक छोड़ भागा

Tue, 18 Oct 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ईंट से भरे ट्रक ने खच्चर बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे खच्चर बुग्गी में सवार खेकड़ा निवासी एक की व्यक्ति मौत हो गई। दूसरी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भागा। 
विज्ञापन


सोमवार को शाम करीब छह बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी 50 वर्षीय नफीस पुत्र वहीद और 30 वर्षीय लाइनपार निवासी नजरू खच्चर बुग्गी में सैटरिंग का सामान भरकर वाया दिल्ली- सहारनपुर हाईवे से होकर लोनी से खेकड़ा की तरफ आ रहे थे। जब वह ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से  ईंट से भरे ट्रक ने खच्चर बुग्गी में टक्कर मार दी।

इससे खच्चर बुग्गी में सवार नफीस पुत्र वहीद की ट्रक से कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नजरू गंभीर घायल हो गया।  खच्चर के घायल होने के साथ ही बुग्गी भी टूट गयी और सामान भी सड़क पर फैल गया। चालक ट्रक छोड़ भाग गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों लोगों को खेकड़ा सीएचसी भेजा। वहां के चिकित्सकों ने नफीस को मृत घोषित किया और  घायल नजरू को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें