फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के परिवार पर हमला, छह घायल 

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर  सराय में संदिग्ध हालात में लापता चल रही किशोरी के बरामद नहीं होने पर सगे भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। एक भाई ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर सगे भाई के परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव डौला निवासी एक किशोरी संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। इस मामले की रिपोर्ट बसौद गांव के एक युवक के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। इसी मामले को लेकर इरफान की अपने भाई दिलशाद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इरफान पक्ष ने बृहस्पतिवार रात दिलशाद के परिवार पर हमला बोल दिया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में दिलशाद, गय्यूर और दिलदार गंभीर घायल हो गए। अन्य तीन लोग भी घायल हैं। इस बीच किसी ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हमला कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि किशोरी की बरामदगी की कोशिश जारी है। 
  गोठरा में दो पक्षों में कहासुनी, समझौते के प्रयास  
खेकड़ा। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी सुरेश और राकेश पक्ष में कहासुनी हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया दोनों पक्ष में रंजिश चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठाया गया है। साथ ही गांव के कुछ लोग दोनों पक्ष में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। 
विज्ञापन

  चाऊमीन के रुपये न देने पर युवक पर हमला 
बागपत। माता कॉलोनी में चाऊमीन के रुपये न देने पर युवक पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। 
रमाला निवासी जोगेंद्र ने बताया उसकी बागपत में रिश्तेदारी है। वह यहां पर आया हुआ था। उसने मोहल्ले में लगी ठेली पर चाऊमीन खाई। वह रुपये लाने के लिए घर पर जाने लगा तो ठेली वाले ने उससे रुपये की मांग की। जैसे ही घर से रुपये लाने की बात की तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके अलावा हसनपुर जिमाना, बावली, चमरावल, कैड़वा, खैला, बड़ौली, इब्राहिमपुर में झगड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची यूपी 100 यूपी की गाड़ी ने झगड़ा शांत कराया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें