फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूट की वारदात चोरी में दर्ज, हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में बाजार पुलिस चौकी में बाइक लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किए जाने के बाद रोष जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्मशान घाट के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा गत शुक्रवार की शाम तमंचे के बल पर बाइक लूट की घटना को चोरी की धारा में दर्ज करने पर लोगों ने बाजार पुलिस चौकी पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


 शुभम जैन पुत्र सुनील जैन गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। वह गत शुक्रवार की शाम बाइक से किसी काम के लिए बावली रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास से जा रहा था। वहां पहले से ही बाइक पर खड़े तीन तमंचेधारी बदमाशों ने उसे रोका और उसकी बाइक लूट ले गए।  उसने कोतवाली में तहरीर दी। 

उसे रविवार को पता चला कि बाइक लूट की घटना को पुलिस ने चोरी की घटना में दर्ज किया है। इसको लेकर वह काफी लोगों के साथ बाजार पुलिस चौकी पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और वहां  पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने  समझा बुझाकर उन्हें भेजा। कोतवाल ने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें