फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में बहू को मारने की कोशिश

Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने और शराब पीने से मना करने पर विवाहिता का उसके पति ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी सविता ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में बड़ौत निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसका पति शराब पीता है। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शादी में दिए गए दहेज से भी खुश नहीं है। पिछले काफी समय से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है शुक्रवार की रात उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। इससे वह काफी भयभीत है। उसने अफसरों से अपनी सुरक्षा और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
बागपत। शहर की माता कॉलोनी निवासी युवक आदिल का कहना है कि पड़ोस के लोगों ने छह दिन पहले उस पर व उसकी बहन पर धारदार हथियार से प्रहार किया था। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें