फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसर बन ठगी करने वाला दबोचा

Thu, 11 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बैंक अफसर बनकर ठगी करने का आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी पिछले कई वर्षों से इस काम को कर रहा है। अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। 
विज्ञापन


 पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोघट क्षेत्र के गांव गैड़बरा निवासी एक युवक का क्षेत्र के एक बैंक की शाखा में खाता है। उसके खाते में कुछ दिन में ही 12 लाख 999 रुपये का आदान-प्रदान हुआ। शक होने पर बैंक के अफसरों ने इसकी जांच की।

जानकारी मिली आरोपी जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के लोगों के पास फोन करके खुद को बैंक का अफसर बताता था और धोखाधड़ी से अपने खाते में रुपये डलवाता था। आरोपी इस कार्य को पिछले काफी समय से कर रहा था।
विज्ञापन


अफसरों ने इसकी शिकायत दोघट पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें