बागपत। कोर्ट से अपने घर लौट रही महिला और उसके पिता पर हमला कर दिया गया। आरोप पति आैर उसके दोस्त पर लगा है।
बालैनी के मुकारी गांव निवासी आरती का कहना है कि उसकी शादी चार दिसंबर 2011 को अहमद शाहपुर पदड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। ससुराल वालों के खिलाफ पिछले तीन साल से कोर्ट में केस चल रहा है। वह अपने पिता ओमप्रकाश के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में तारीख से अपने घर लौट रही थी।
शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास आरोपी पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज कर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे वह काफी भयभीत है। उसने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।