फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लाखों की लूट

Fri, 25 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में आदर्श कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या संतोष यादव और उनके दो बच्चों को बदमाशों ने बुधवार रात गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार रुपये की नगदी समेत करीब चार लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में खाना भी खाया। पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया। घटना से कस्बे में दहशत है।
विज्ञापन


कस्बे के यादव मोहल्ला निवासी प्राचार्या संतोष यादव ने बताया कि बुधवार रात उनके पति राधेश्याम यादव करीब 12 बजे घेर में चले गए। मकान में वे और उनके दो बच्चे खुशी (8) और अनस (7) मौजूद थे। इसी दौरान चार बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुस आए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। सबसे पहले बदमाशों ने रसोई में रखे बने हुए चावल खाए।

उसके बाद कमरे में रखी अलमारी खुलवाई, उससे 10 हजार रुपये नगदी समेत करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान समेट लिया और  बाइक-स्कूटर से फरार हो गए। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इसी दौरान पड़ोस के लोग जाग गए।
विज्ञापन


लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हैरत की बात यह है कि थाना पुलिस ने इस लूट को चोरी में दर्ज किया है। थाना प्रभारी एके यादव का कहना है कि घटना लूट की नहीं चोरी की है। केस के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें