फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जीप के आगे लेट गईं महिलाएं

Fri, 25 Dec 2015 12:42 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना और कांधला पुलिस ने बुधवार रात जहानपुरा गांव में बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, तो गांव की महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। कुछ महिलाएं पुलिस जीप के आगे तक लेट गईं। बाद में सीओ कैराना ने मामला संभालते हुए दोनों बदमाशों को जीप में बैठाकर वहां से निकाला।
विज्ञापन


बुधवार रात कांधला-कैराना मार्ग पर बदमाशों ने लूटपाट की योजना बनाई थी। दुगड्डा गांव के पास कोल्हू पर बदमाशों ने धावा बोलकर मजदूरों को बंधक बना लिया था। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची, तो बदमाश भाग निकले। इसी दौरान पता चला कि बदमाश जहानपुरा गांव में जा घुसे हैं।

 पीछे पीछे पुलिस भी जहानपुरा पहुंच गई। मालूम चला है कि जब पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस का घेराव कर लिया। महिलाएं जीप के आगे लेट गई और जमकर हंगामा कर बदमाशों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई। इसी दौरान सीओ कैराना एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल पुलिस जीप में बदमाशों को बैठाकर वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें