फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने 16 वाहन सीज किए

Wed, 26 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने रोडवेज से अनुबंधित बस को चेकिंग के दौरान पकड़ा है। इसके अलावा दो रेत से भरे, सात ओवरलोड और पांच मैजिक वाहन सीज कए गए। एआरटीओ की चेकिंग से वाहन चालकों में बेचैनी रही। वे इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


मिनी बस संचालकों ने प्रशासन की आंख में धूल झोंकने के लिए उन पर रोडवेज परिवहन लिखवा दिया। इसके बाद यात्रियों से मनमाना किराया वसूना शुरू कर दिया। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 32 मिनी बसों की लिस्ट देखी। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश परिवहन लिखी बस को रुकवाया। लिस्ट से बस का मिलान किया। जांच में बस फर्जी मिली।  धोखाधड़ी के मामले में बस को सीज कर दिया। 

इसके अलावा दो रेत से भरे ट्रक, सात ओवरलोड वाहन, पांच मैजिक और एक टैक्स जमा न करने पर बस को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में दिनभर बेचैनी रही। एआरटीओ ने बताया कि 16 वाहनों को सीज किया गया है। इसमें ओवरलोड वाहन, बस, मैजिक वाहन शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें