लुहारी गांव में लापता छात्र की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बताया गया कि उसके सिर में गहरी चोट मारी गई थी। हालांकि हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है।
लुहारी गांव से 9 अगस्त की शाम को कक्षा 12 का छात्र अर्जुन 20 वर्ष पुत्र रविंद्र घर से गया था लेकिन लौट नहीं था। बृहस्पतिवार को जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसके परिजन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहें थे, तभी उसके शव मिलने की सूचना मिल गई।
हत्यारे छात्र की हत्या कर बोरी में शव रखकर लुहारी गांव के जंगल में फेंक गए थे। इस मामले में मृतक के भाई कपिल ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर व सिर में गहरी चोट मारने से मौत का कारण बताया गया है।
कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने हत्या रंजिश में की गई थी। पुलिस जांच के बाद ही खुलासा करेगी। उधर, अर्जुुन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां मुकेश का रोते बुरा हाल है जिसे परिवार की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटी है। मृतक के पिता रविंद्र ने बताया कि अर्जुन सबसे छोटा बेटा था उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।