फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-बस में मनचलों का आतंक

Sat, 13 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर घटना के बाद ट्रेन के डिब्बे के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पांच-छह युवकों ने एक बोगी में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की। जब उसके साथ मौजूद   व्यक्ति ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दाढ़ी नोंच ली।
विज्ञापन


बताया गया कि दाढ़ी जलाने की भी कोशिश की गई। इससे डिब्बे में अफरातफरी मच गई। शोर मचाए जाने पर युवक ट्रेन से कूदकर भाग निकले।   पीड़ित परिवार शामली के लिए रवाना हो गया। 

फारूख निवासी शामली अपनी पुत्रवधू और एक महिला के साथ लोनी से शामली के लिये ट्रेन नंबर 74021 में सवार हुआ। जब यह ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उनके डिब्बे में पांच-छह युवक चढ़ गये और उन्होंने महिला से  छेड़छाड़ शुरू कर दी। फारूख ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दाढ़ी को नोंच डाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों ने दाढ़ी जलाने की भी कोशिश की। इससे ट्रेन में अफरातफरी मच गई।  ट्रेन में शोर मचाए जाने पर युवक कूदकर फरार हो गये। बाद में भयभीत परिवार शामली के लिये रवाना हो गया। जीआरपी एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी, लेकिन ट्रेन जब तक रवाना हो चुकी थी। इस संबंध में कोई शिकायत लेकर नहीं आया है।

जीआरपी थानाध्यक्ष शामली  अशोक कुमार वर्मा के अनुसार उनके पास मनीष कुमार द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में मनीष का फोन स्वीच आफ मिला। उनके पास कोई तहरीर भी नहीं आई है। माना जा रहा है कि ये केवल अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें