फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी से चंडीगढ़ में गैंगरेप

Sat, 29 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बयान दिया कि गांव के एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर चंडीगढ़ ले गया। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि वह 17 अगस्त को अपने घर से किसी काम से बाहर जा रही थी। रास्ते में गांव का एक युवक अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गया। दोनो आरोपी, उसे चंडीगढ़ ले गए। वहां पर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

 दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को किसी तरह वह उनके चंगुल से बाहर निकली। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें