फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 09 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते देशराज मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में दलित युवक रोबिन पर हुए हमले के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इनमें चार नामजद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घायल युवक के परिजन भड़क गए। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी      की मांग की। 
विज्ञापन


बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी रोबिन और नवीन, गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी युद्धवीर के मकान में शुक्रवार शाम टंकी फिटिंग का कार्य कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने रोबिन के साथ गाली-गलौज कर सरिया और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। वह गंभीर घायल हो गया था। घायल रोबिन के पिता ईश्वर सिंह ने गायत्रीपुरम मोहल्ला के विकास, चौहानान मोहल्ले के रोबिन, उसके भाई के अलावा शेखर व 3-4 अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल के परिजन शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे। 

परिजनों का आरोप है हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस लापरवाही के कारण आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया आैर एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें       सुनील, रवि, महेश, कपिल, करतार सिंह,  पिंकी, सरोज, शांति, ललिता, ओमवती शामिल रही। एएसपी अजीजुल हक ने आश्वासन दिया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें