फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का केस दर्ज नहीं करने पर लोगों का कोतवाली में हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में लूट के शुक्रवार की रात हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। शुक्रवार की रात में नई बस्ती में चार तमंचे धारी युवकों ने तमंचों के बल पर एक युवक को पीटा और युवक से हजारों की नगदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूटकर ले गए। रिपोर्ट लिखाने पहुंचे लोगों ने पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


विनोद कुमार पुत्र रामकरण नई बस्ती बड़ौत का रहने वाला है। शुक्रवार की रात में वह खाना खाकर अपनी कॉलोनी में घूम रहा था। तभी चार तमंचाधारी युवक आए और उस पर तमंचे तान दिए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी तमंचों से पिटाई की।

  बदमाशों ने उससे 45 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूटकर तमंचे लहराते भाग गए। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस के लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर उन्होंने कोतवाली में हंगामा किया।  इस पर थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें