दिगंबर जैन कॉलेज में दाखिला नहीं होने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मेरिट में नाम आने के बावजूद प्रवेश नहीं होने से उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। सुरक्षा गार्डों और शिक्षकों ने प्रदर्शनकारियों को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला।
बुधवार को दिगंबर जैन कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम की ओपन मेरिट के तहत प्रवेश न होने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सातवीं मेरिट में भी नाम होने के बावजूद कॉलेज में उनका प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जबरन विषय बदलकर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
इस पर काफी हंगामा हुआ। ॉलेज के शिक्षकों व सुरक्षा गार्डों ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला। प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरिट के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं।
किसी पर कोई दबाव नहीं डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में दीपक राणा, रोहित, अनुज कुमार, शादाब मलिक, रोहित, मिथुन, अमित, शाहरुख, रवित, चांद, तालिब, सचि
न, विजय, अक्षय आदि शामिल थे।