बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से रेप का प्रयास करने के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
नाराज लोगों ने कहा दलित किशोरी के साथ विशेष समुदाय के युवक ने पांच दिन पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया था।बाद में किसी तरह पीड़ितों ने थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने केस को सहीं धारा में दर्ज नहीं किया। आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
उन्होंने एसपी दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन कर केस को सहीं धारा में दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होगी। आरोपी को माफ नहीं किया जाएगा।