फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और तार चोर गिरोह के सदस्यो में हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर के जंगल सोमवार की रात में तार चोर गिरोह और रात्रि में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के बीच फायरिंग हुई। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी, लेकिन किसान घटना से भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर के जंगल में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है। खेतों में थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। सोमवार की रात्रि मेें शहर के जंगल में किसान थ्रेसिंग का कार्य कर रहे थे। तभी वहां तार चोर गिरोह के सदस्य अपने हथियारों के साथ आ धमके और खेतों से गुजर रही बिजली लाइन के तारों को चोरी करने का कार्य शुरू कर दिया। उनकी हरकतों को भांपकर कुछ किसानों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो किसानों को डराने के लिये चोर गिरोह ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे किसान भागकर अपने नलकूपों के कमरों के पीछे में छिप। दूसरे किसानों को आवाज लगाई। कई किसान लाठी डंडे व हथियार लेकर वहां आ पहुंचे। चोर अपने को घिरा देखकर दोबारा फायरिंग करने लगे। यह देखकर किसानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। किसानों का बुलंद हौसला देखकर तार चोरी करने में नाकामयाब रहे। चोर अपनी गाड़ी में बैठकर फायरिंग करते हुए वहा से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें