फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहने दो बदमाश आढ़ती की दुकान से 1.25 लाख रुपये से भरा गल्ला लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। कस्बे में पिछले काफी दिनों से चोरी, लूटपाट, छीना झपटी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे शहर में दहशत का माहौल पनपता जा रहा है। ऐसे में शहर के लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं। मंगलवार को दिन-दहाड़े नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 147 से हेलमेट लगाए दो बदमाश 1.25 लाख रुपयों से भरा गल्ला एक कट्टे में डालकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दिन-दहाड़े मंडी से गल्ले की चोरी होने से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। यह सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना के मिलते ही डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे से पूरे मामले की छानबीन की, जिसमें आरोपी हेलमेट लगाए हुए बाइक पर सवार होकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

बैंक से 4.70 लाख रुपये लाया था आढ़ती
नई अनाज मंडी में स्थित दुकान नंबर 147 नरेश कुमार सुनील कुमार के नाम से है। दुकान मालिक नरेश कुमार ने मंगलवार को लगभग 12 बजे सेंट्रल बैंक से लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये निकलवाएं थे। उन्होंने रुपयों से किसानों के साथ लेन-देन भी किया। बाद में उन्होंने गल्ले में लगभग सवा लाख रुपये रख दिए। कुछ देर के बाद दुकान मालिक ट्रक में गेहूं लोड कराने के लिए बाहर चला गया। बाद में बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और दुकान पर रखे गल्ले को उठाकर फरार हो गए। दुकान मालिक जैसे ही वापस दुकान पर आया देखा की दुकान से गल्ला गायब था।
विज्ञापन


डरे हुए हैं आढ़ती, सुरक्षा की करी मांग
इस वारदात की सूचना अनाज मंडी के प्रधान सुशील गर्ग और दूसरे आढ़ती को दी। दिन-दहाड़े गेहूं के सीजन में गल्ला गायब होने से पूरी मंडी में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में आढ़ती घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। वारदात के बाद आढ़ती डरे हुए हैं। मंडी प्रधान सुशील गर्ग ने बताया कि गेहूं व धान के सीजन में अनाज मंडी में रुपयों का लेन-देन ज्यादा होता है और मंडी से गेहूं और धान के कट्टे भारी मात्रा में चोरी होते रहते है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने मांग की।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों सेे पूरे मामले की जांच की, जिसमें बाइक पर सवार दो युवक आए और हेलमेट लगाए हुए थे। दोनों युवक दुकान से गल्ला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 10-15 मिनट में चोरी हो गया गल्ला।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी से दिन-दहाड़े बाइक पर सवार दो युवक आढ़ती की दुकान से गल्ला उठाकर ले जाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें