फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर का एटीएम लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के बाहर लगे एटीएम को दो बदमाशों ने तोड़ कर लूटपाट करने की कोशिश की। चौकीदार और बाजार पुलिस के प्रयासों से डाकघर का एटीएम लूटने से बच गया। थोड़ा ही क्षतिग्रस्त हुआ है, इस संबंध में पोस्ट मास्टर ने अज्ञात में तहरीर दी।
विज्ञापन

बाजार पुलिस चौकी के नजदीक मुख्य डाकघर के बाहर डाक विभाग का एटीएम लगा है। शुक्रवार की रात्रि में दो बदमाशों ने मुख्य डाकघर में लगे एटीएम को तोड़कर लूटपाट करने की कोशिश की। डाकघर के चौकीदार पवन को इसकी भनक लग गई, उन्होंने इसकी सूचना बाजार पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ डाकघर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस जांच में पता चला कि बदमाशों ने एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिला। इस संबंध में पोस्ट मास्टर अशोक कुमार शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध मेें कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नगर में लगे अधिकांश एटीएम पर गार्ड नहीं है। गार्ड न होने के कारण उन पर घटना होने की आशंका बनी रहती है। जबकि लोकसभा चुनाव के लिए यहां से फोर्स चुनावी ड्यूटी में गया हुआ है। इस कारण कोतवाली में पुलिस फोर्स की कमी है, इसलिए पुलिस निगरानी में सक्षम नहीं हो पा रही है। उन्होंने सभी बैंकों व डाकघर के पोस्ट मास्टर को एटीएम पर चौकीदार नियुक्त करने के लिए लिखा है। मुख्य डाकघर के पोस्टर मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि एटीएम पर गार्ड के लिए विभाग को कई पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कोई स्वीकृत नहीं आई, वे फिर विभागीय अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर एटीएम पर चौकीदार तैनात करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें