दोघट (बागपत)। कस्बा निवासी कंवर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया जा रहा है। पड़ोसी युवकों ने मकान का विरोध किया तथा उसके साथ मारपीट कर उसके मकान की चौखट गिरा दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हनुमान जयंती 19 अप्रैल को मनाई जाएगी
दोघट (बागपत)। कस्बे के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में 19 अप्रैल को हनुमान जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल ने दी ।