फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेवा के पास विद्युत कर्मचारी से सात लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेवा के पास विद्युत कर्मचारी से सात लाख लूटे
विज्ञापन


छपरौली। तुगाना बिजलीघर से बिजली बिलों की वसूली कर छपरौली लौट रहे ऊर्जा निगम के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने हेवा गांव के पास सात लाख रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश घटना को अंजाम देकर लूंब गांव की ओर भाग निकले। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ रमाला फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
तुगाना बिजलीघर में टीजी-2 के पद पर तैनात योगेश शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली कर कंप्यूटर ऑपरेटर सद्दाम के साथ बाइक में छपरौली लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर लाइनमैन अजित और सचिन भी थे। जब वे रमाला-टांडा मार्ग से हेवा गांव की तरफ चले तो रास्ते में नहर के पास बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाश कर्मचारी योगेश से सात लाख रुपये की नगदी लूटकर भाग निकले। बिजली कर्मचारी से लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ रमाला अनुज चौधरी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस पीड़ित को थाने ले गई और उससे पूछताछ की। पीड़ित योगेश ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में सूचना दी। तुगाना बिजलीघर के एसडीओ गोपाल, रितेश्वर बंधु ने थाने पहुंचकर पुलिस से सही खुलासे की मांग की। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पुलिस को देखकर क्यों भाग गया था कर्मचारी
छपरौली। पुलिस ने बताया कि तुगाना बिजली घर के टीजी-2 योगेश के साथ बाइक पर आ रहा एक कर्मचारी घटना स्थल पर पुलिस को देख कर भाग गया था। कपड़े निकाल कर सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों में शामिल हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कई युवकों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें