फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने रेलवे रोड पर ट्रीगार्ड क्षतिग्रस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में कुछ शरारती तत्वों ने रेलवे रोड पर पौधो की सुरक्षा के लिए लगे ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त कर दिए। नगर के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों का सुराग लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश भर में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अभियान चलवाकर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, मार्गों आदि पर भारी संख्या में पौधे लगवाए। साथ ही पौधो की सुरक्षा के लिए पौधों के चारों तरफ ट्री गार्ड भी लगवाए। कुछ शरारती तत्वों ने नगर में रेलवे रोड पर लगे कुछ ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे नगर के लोगों में शरारती तत्वों के खिलाफ आक्रोश है। नगरवासी विपिन, सुमित, राकेश, सतीश, जितेंद्र आदि ने कहा एक तरफ तो सरकार पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अभियान चलवाकर पौधरोपण करा रही है। वही ऐसे शरारती तत्व सरकार के पौधरोपण अभियान को फेल करने में जुटे हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात शरारती तत्वों का सुराग लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें