फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला रामपुर निवासी नरेंद्र की पांच मार्च को क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा के समीप स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में सिर में चोट मारकर हत्या की। मृतक के पुत्र अंकित धामा ने खेकड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर मंगलवार को खेकड़ा थाने में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी 54 वर्षीय नरेंद्र धामा पुत्र धर्मपाल की पांच मार्च की रात्रि क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित एक निर्माणधीन कालोनी में सिर में चोट मारकर हत्या की। नरेंद्र के पुत्र अंकित धामा ने खेकड़ा थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस विवेचना में अभियुक्त अमित निवासी ग्राम सैदपुर कला व नितिन निवासी मोल्ला औरंगाबाद खेकड़ा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को पुलिस ने सूचना पर मुकदमा अमित निवासी ग्राम सैदपुर को उसके घर से सुबह के समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने कुछ रुपये नितिन को नरेंद्र से उधार दिलवाए। नरेंद्र उन दोनों से अपने पैसे काफी बार मांग चुका था, लेकिन उनसे पैसा देना नहीं बन रहा था। नरेंद्र पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। हम दोनों ने सलाह की कि अगर नरेंद्र को रास्ते से हटा दें तो पैसों का तगादा खत्म हो जाएगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा। चार मार्च की शाम 7 बजे नरेंद्र को टेलीफोन कर पैसा देने के बहाने डूंडाहेड़ा बुलाया और नरेंद्र की मोटरसाइकिल पर बैठाकर निर्माणाधीन कॉलोनी में ले गए, वहां उसके सिर मे ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी और ईंटें को नाले में डाल दिया। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी के खिलाफ खेकड़ा थाने मे मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना को हत्यारोपी अमित ने अपने साथी के साथ मिलकर रुपयों के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया था। एक हत्यारोपी अमित का चालान किया। जबकि पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें