फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में पकड़कर युवक को पीटा, फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में सोमवार को कार से घर जा रहे एक युवक को रास्ते मेें पकड़ कर मारपीट की और बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया। इससे वह बाल-बाल बचा गया। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी से बंदूक छीन ली, लेकिन वह मौके से भाग निकला। बाद मेें लोगों ने पुलिस को आरोपी की बंदूक सौंप दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घायल निखिल पुत्र अशोक बावली गांव का रहने वाला है, सोमवार को निखिल कार से घर जा रहा था, तो रास्ते में एक व्यक्ति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन वह बराबर से निकल गई, युवक के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपी को पकड़कर बंदूक छीन ली, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस टीम को मौके से एक खोखा और बंदूक दी है, निखिल ने गांव के व्यक्ति को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें