बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव मेें प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों मेें जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों से चार महिलाएं घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर गांव में पुलिस तैनात की ।
कोताना गांव में कय्यूम व नौशाद के बीच प्लाट का विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौच फिर पथराव लाठी-डंडे चले। इस घटना मेें गुरूसीर पुत्री कयूम, मोसिना पत्नी अयूब, दूसरे पक्ष से असमूदा पत्नी नौशाद, रिसाना पुत्री सलीम घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।