फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनगर सराय में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने कहा दुकानदार काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। दुकानदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी अनुज उर्फ टिंकू (27) पुत्र ब्रजमोहन कस्बे में ही कास्मेटिक की दुकान करता था। वह अविवाहित था। सोमवार सुबह दुकान में फांसी पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के मोहन ने बताया कि चार-पांच साल पहले अनुज का परिवार मकान बेचकर मेरठ चला गया था। कस्बे में अनुज कास्मेटिक की दुकान करता है। वह किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। दुकान में भी सामान की बिक्री कम होती थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने रविवार की रात में अपनी दुकान में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दुकानदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें