बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली बस स्टैंड पर दो युवकों ने एक होटल में काम करने वाले युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल गोपी पुत्र मोहम्मद शोएम गोरखपुर का रहने वाला है, वह दिल्ली बस स्टैंड पर एक हलवाई की दुकान में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह दुकान में खाना खा रहा था, तभी दो युवक आए और उसके साथ मारपीट कर चाकू मारकर घायल कर भाग निकले। इस संबंध मेें उसने कोतवाली में तहरीर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, पुलिस ने पठानकोट में चेकिंग के दौरान समीर और अनस को गिरफ्तार किया है, वे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उनके पास से एक तमंचा बरामद किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
20 दिन से लापता किशोरी का पता नहीं
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव से 10 दिसंबर से लापता युवती गुलफ्सा को 20 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, जबकि इस मामले में अपहरण को लेकर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज है, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।