फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एक्सईन प्रथम दफ्तर पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रात्रि के समय जनपद के बिजलीघर एसएसओ के भरोसे चल रहे हैं। वहां पर न तो लाइनमैन रुकते है और न ही जेई और एसडीओ। इसका फायदा उठाते हुए रविवार की रात्रि में सात-आठ बदमाश चोरी के इरादे से कोताना रोड स्थित बिजलीघर में चल रहे एक्सईएन कार्यालय की दीवार फंदकर घुस गए। शोर सुनकर एसएसओ, गनमैन व गार्ड बदमाशों से भिड़ गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

बड़ौत में बिजलीघर और एक्सईएन प्रथम कार्यालय एक परिसर में हैं। रविवार की रात्रि में एसएसओ सुखदेव पंवार, लोकेंद्र गनमैन और गार्ड वेद पाल बिजलीघर में ड्यूटी दे रहे थे। तभी सात आठ बदमाश बाइक पर सवार होकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और कार्यालय की दीवार फंदकर अंदर दफ्तर में घुसे। बदमाशों ने दफ्तर में रखी लाखों रुपये की कीमती मशीनों को चोरी करने का प्रयास शुरू कर दिया। एक्सईएन प्रथम कार्यालय में शोर सुनकर एसएसओ सुखदेव पंवार, गार्ड और गनमैन दफ्तर की तरफ दौडे़ और बदमाशों से भिड़ गए और साथ ही शोर मचा दिया। विद्युत कर्मियों का शोर सुनकर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश बाइकों पर बैठकर भाग निकले। एसएसओ ने कहा किसी भी बिजलीघर में रात्रि के समय न तो लाइनमैन रुकते हैं और न ही जेई और एसडीओ। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मांग करने वाले एसएसओ में बिजेंद्र, देवेंद्र, सत्यवीर, बलजोर, वेदपाल, संजीव, सतेंद्र, ओमवीर, बिजेंद्र, हरेंद्र, राजीव, धर्मेंद्र, ब्रजपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें