फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद और दो राशन डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में ई पॉश मशीन के डाटा से छेड़छाड़ कर राशन की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने सभासद और दो राशन डीलरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह राशन डीलरों सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

जांच के बाद तहसील बागपत और खेकड़ा में छह राशन डीलर ई पाश मशीन के डाटा से छेड़छाड़ कर राशन की कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया। यह मामला लखनऊ में पकड़ में आया । इस मामले की जांच के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने विभागीय टीम गठित की। टीम में एसडीएम खेकड़ा अशोक कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एसपी पाठक, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, हिमांशु भारद्वाज शामिल किए। टीम की जांच रिपोर्ट में राशन वितरण में धांधली की पुष्टि हुई। बागपत में सिसाना रोड पर राशन डीलर कृष्णपाल, बड़ौत रोड पर रामपाल, नौरोजपुर रोड पर रामकिशन, मोहल्ला देशराज में विनोद कुमार, खेकड़ा में मनोज कुमार और जितेश कुमार द्वारा ई पाश मशीन के डाटा से छेड़छाड़ कर एक आधार कार्ड संख्या से कई बार ट्रांजेक्शन की। गरीबों को मिलने वाले राशन को ये लोग बाजार में बेचते थे। इस धंधे में राशन डीलरों के बेटों का बड़ा हाथ रहा। जिला पूर्ति निरीक्षक ने डीएम के आदेश पर कोतवाली में छह राशन डीलरों सहित 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट व धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे राशन डीलर कृष्णपाल और रामपाल निवासी सिसाना रोड और वार्ड नंबर दो के सभासद आकाशदीप उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा। इस मामले में चार राशन डीलर सहित आठ लोग अभी भी फरार टल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जल्दी ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें