फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का निकला लुहारा में पकड़ा गया चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में 15 दिन पहले पुलिस द्वारा पकड़ा गया चावल हरियाणा के कुंडली से चोरी कर लाया गया। इस मामले में तीन आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। पुलिस बाप और बेटे को पहले ही गिरफ्तार चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने लुहारा गांव में 26 अक्तूबर को आश मोहम्मद पुत्र कय्यूम के घर से 350 बोरे चावल पकड़ा। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने आश मोहम्मद और उसके पिता कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। इस मामले में तीन आरोपी जावेद निवासी हापुड़, महमूद और शाकिर निवासी गौसपुर फरार चल रहे थे। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को चकमा देकर तीन आरोपियों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के कुंडली से चावल के बोरों से लदा ट्रक चोरी किया। लुहारा गांव में आश मोहम्मद के घर पर चावल के बोरे उतरवाए। साथ ही ट्रक को वापस ले गए थे। चोरी के चावल को बड़ौत में बेचने की योजना थी। इस संबंध में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें