फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव के जंगल में नलकूपों से सामान चोरी कर भाग रहे एक चोर को किसानों ने पकड़ लिया। जबकि तीन चोर मौके से भाग निकले। किसानों ने पकड़े गए चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव में पिछले कई दिन से चोर लगातार किसानों की नलकूपों से सामान चोरी कर रहे थे। मंगलवार की शाम भी चोरों ने जंगल में छह नलकूपों से सामान चोरी कर घोड़ा बुग्गी में लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान किसानों ने उन्हें घेर लिया। तीन चोर मौके से भाग निकले। किसानों ने एक चोर को दबोच लिया। उसकी धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने घायल चोर को पिलाना सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। किसानों ने थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें