फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिखेड़ा गांव के दो भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने एएसपी को बताया कि सिखेड़ा गांव में 25 अप्रैल की रात में निरंकार व उसके भाई विनोद पर चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर हमला किया । इस दौरान तमंचे से विनोद पर गोली लगाई। इसमें वह घायल हो गया। विनोद को पिलाना सीएचसी से जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट में भी गोली लगने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन चांदीनगर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट दबाए बैठी है। उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने इस मामले की जांच किसी दूसरे थाने से कराने की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर एकता देवी, विनोद, निरंकार, कृष्णपाल, रामकिशन, कपिल, देवेंद्र, अंकुर, अनुज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। परिजनों ने बताया कि 24 जून को गांव का ही युवक किशोरी का दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भाई-भाभी के सामने अपहरण कर ले गया । कोतवाली मेें आरोपी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आज तक किशोरी को बरामद नहीं किया। पुलिस आरोपी युवक के परिजनों पर भी दबाव नहीं बना रही है। आरोप है कि विवेचक ने आरोपियों से रिश्वत ले ली है। उन्होंने किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें